Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो किशोर, एक बाइक, एक स्कूटी जब्त

On: March 12, 2026 1:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के रामसागर तालाब के समीप अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में गिद्धौर थाना पुलिस द्वारा छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान रामसागर तालाब के पास स्थित जंगल क्षेत्र से दो विधि-विरुद्ध किशोरों को एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 4.77 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड 36/2026 दिनांक 11 मार्च 2026 के तहत मामला दर्ज कर दोनों किशोरों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान 4.77 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी बरामद की गई। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल, सअनि महेंद्र ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

Leave a Comment