Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बेवफा पति व 6 बच्चों वाली महबूबा को मिली सजा, रंगेहाथों पत्नी ने पकड़ा था दोनो को, जाने कोर्ट ने क्या सजा सुनाई…

On: April 27, 2025 10:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। बेवफा पति व उसकी महबूबा को न्यायालय ने 1-1- साल जेल और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। रांची व्यवहार न्यायालय ने तीन साल पुराने केस में उपरोक्त सजा सुनायी है। आरोप है कि पत्नी के रहते पति 6 बच्चों की मां से अवैध संबंध बनाता रहा। पत्नी द्वारा मना करने पर उसके साथ भी मारपीट किया जाता था। मामले में आरोपी नेपोलियन महली और 6 बच्चों की मां सहोदरी देवी को 1-1 साल की सजा और दोनों पर 10-10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने उपरोक्त फैसला सुनाया है। सुनवाई के द्वारान अभियोजन पक्ष ने केस के अनुसंधानकर्ता समेत 5 गवाह पेश किए थे। जिसके आधार पर न्यायालय ने दोनो को दोषी पाते हुए सजा सुनाया है। दरअसल नामकुम की रहने वाली आरती महली ने अपने पति नेपोलियन महली और चचेरी जेठानी सहोदरी देवी के विरुद्ध 24 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार नेपोलियन और आरती की शादी 29 नवंबर 2017 को हुई थी। शादी के बाद आरती को पता चला कि उसके पति का चचेरी जेठानी से अवैध संबंध है। जिसका विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। जिसे लेकर पत्नी की शिकायत के बाद महिला थाना में काउंसलिंग भी हुई। लेकिन पति थाने के सभी शर्तों को तोड़ता रहा। पत्नी ने एक दिन अपने पति और चचेरी जेठानी को रंगे हाथों अवैध संबंध बनाते पकड लिया। जिसके बाद मामला दर्ज कर अनुसंधान के उपरांत कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सजा सुनाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा आस्था और विश्वास का महापर्व चैती छठ लोहरदगा जिले में पूरे उल्लास के साथ संपन्न

समान नागरिक संहिता विधेयक (UCC) 2026 विधानसभा में पेश

11 साल पुराने अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

Leave a Comment