Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक महिला 30 माह में 25 बार बनी मां, 5 बार कराई नसबंदी, हर कोई हैरान

On: April 10, 2025 11:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

एक महिला 30 माह में 25 बार मां बनी और पांच बार नसबंदी भी कराई। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले अंतर्गत एक स्वास्थ्य केंद्र में यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा के फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र के वित्तीय ऑडिट के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वित्तीय ऑडिट के अनुसार ढाई वर्ष में एक महिला का 25 बार प्रसव हुआ और 5 बार नसबंदी कराई गई। इतना ही नहीं 45 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना व महिला नसबंदी प्रोत्साहन राशि में चौंकाने वाले फर्जीवाडे से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

ज्ञात हो कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूताओं को 1400 रुपए और शहरी क्षेत्र में 1000 रुपये सरकार की ओर से दिए जाते हैं। जबकी महिला नसबंदी के लिए दो हजार रुपए मिलते है। धनराशि महिला के बैंक खाते में सीधे जाती है। वित्तीय ऑडिट में सामने आया कि एक महिला का 25 बार प्रसव हुआ और 5 बार नसबंदी कराई गई। जिसमें महिला को 45000 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसमे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों की मिलीभगत का अंदेशा जताया जा रहा है।

38.95 लख रुपये का भुगतान ऑडिट में संदिग्ध पाया गया

आगरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लेडी लायन महिला अस्पताल और एसएस मेडिकल कॉलेज में 38.95 लाख रुपये का भुगतान ऑडिट में संदिग्ध पाया गया। जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। आगरा के फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की भी भूमिका की जांच होगी। आगरा के सीएमओ अरुण श्रीवास्तव ने इस मामले की विस्तृत जांच के लिए टीम का गठन किया है ऑडिट में जो बाते सामने आई उसको लेकर पूरी जांच खुद सीएमओ देख रहे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

पेड़ पर लाउडस्पीकर से बढ़ा विवाद! दो गुट आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन की पहल से टला बड़ा तनाव

प्रेम प्रसंग बना खून की वजह! यादव मंडल हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त संदेश

बाबर-बाबरी नाम पर मस्जिद निर्माण रोकने की मांग ठुकराई, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

घाटी में मौत बनकर पलटा ट्रक: कार दबने से चालक की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल

जीपीएल सीजन-3 की नीलामी संपन्न, अमित कुमार गुप्ता सबसे महंगे खिलाड़ी

मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का आरोप, जेसीबी उपयोग पर उठे सवाल

आयुष केंद्र पर लापरवाही का आरोप, औचक निरीक्षण में लटका मिला ताला

महोत्सव में संगोष्ठीः विद्यार्थियों ने जाना क्षेत्र की ऐतिहासिक-पुरातात्विक विरासत

शंख-डमरू वादन, गंगा आरती और ड्रोन शो से सजा इटखोरी महोत्सव; बक्सा डैम में एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच

वार्ड संख्या 19 में कुमार अभिषेक का दबदबा: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूँजी जनसभा, ‘बेबी वॉकर’ के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब

शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “हैलो वोटर्स” का हुआ आयोजन

मतदान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो, इसका ध्यान रखें पदाधिकारी : डॉ ताराचंद

Leave a Comment