Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

मतदान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो, इसका ध्यान रखें पदाधिकारी : डॉ ताराचंद

On: February 20, 2026 11:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

 

मतदान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो, इसका ध्यान रखें पदाधिकारी : डॉ ताराचंद

 

जोनल, सेक्टर दण्डाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में उपायुक्त ने कहा

 

लोहरदगा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 अंतर्गत नगर परिषद में होनेवाले निर्वाचन कार्य हेतु प्रतिनियुक्त जोनल दण्डाधिकारियों, सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक निर्वाचन की तरह यह नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 भी उतना ही महत्वपूर्ण है। किसी भी तरह की लापरवाही की जगह नहीं है। मतदान 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना है। इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त जोनल दण्डाधिकारी, सेक्टर दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद और चौकन्ने रहेंगे। मतदान सभी मतदान केंद्रों में निर्धारित समय में निर्बाध रूप से होना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर आप पर कार्रवाई हो सकती है। मतदान दिवस (23 फरवरी) के दिन सभी पदाधिकारियों को आपस में बेहतर तालमेल रखने का निर्देश दिया गया ताकि मतदान सुरक्षित और त्रुटिरहित संपन्न कराया जा सके।

 

मतदान केंद्रों में रहें न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं

 

उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा नगर परिषद में कुल 46 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। सभी मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं बहाल रहे। संबंधित दण्डाधिकारी इस संबंध में जांच कर रिपोर्ट दें। सुरक्षा संबंधित सभी चीजें जांच ली जाएं। मतदान के दिन मतदान केंद्र के आसपास बेहतर विधि-व्यवस्था का पालन कराया जाए। कोई भी व्यक्ति मतदान को प्रभावित ना कर पाए, इस पर कड़ी निगरानी रखें। मतदान दल को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। मतदान केंद्र में शौचालय, पीने का पानी, बेहतर रौशनी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

 

साफ-सफाई के लिए चलाएं विशेष अभियान

 

उपायुक्त द्वारा प्रशासक, नगर परिषद को सभी मतदान केंद्रों में साफ-सफाई करने के लिए 22 फरवरी के पूर्व विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित करने का निर्देश दिया।

साथ ही, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल को नगर क्षेत्र में 22 एवं 23 फरवरी 2026 को निर्बाध रूप से विद्युत बहाल करने का निर्देश दिया।

 

आज के प्रशिक्षण में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, जोनल दण्डाधिकारीगण, सभी सेक्टर दण्डाधिकारीगण व सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “हैलो वोटर्स” का हुआ आयोजन

चेकडैम व नहर मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप, छात्र संघ ने की जांच की मांग

दीदी बाड़ी योजना में घूसखोरी का खेल: 6 हजार लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

घर से उठाई गई किशोरी, 40 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

नन्ही आलिन बनी मानवता की मिसाल, अंगदान पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

जनता दरबार: समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा

अंचल कार्यालय में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

दनुआ घाटी में फिर भीषण हादसा: एक की मौत, गर्भवती महिला समेत कई घायल; जाम से थमा जीटी रोड

चतरा की सियासत में बयानबाज़ी तेज, विकास और एकता के मुद्दे पर बढ़ी हलचल

एसडीओ के रोक आदेश के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण, दो पक्षों में तनाव

इग्नू अध्ययन केंद्र की प्रमोशन मीटिंग, उच्च शिक्षा के विविध कोर्सों की दी जानकारी

Leave a Comment