बरवाडीह मुखिया ने की पंचायत के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था
पत्थलगड़ा(चतरा)। बढ़ते ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह मुखिया संदीप कुमार सुमन उर्फ महेश दांगी ने सोमवार को पंचायत के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की। मुखिया ने अपने निजी खर्च से पंचायत के बरवाडीह दुम्बी, कुब्बा, बेलहर के चौंक-चौराहे के साथ थाना परिसर में अलाव की व्यवस्था की है। मुखिया ने कि ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक वर्ष ठंड में अलावा की व्यवस्था कराते हैं। चौक-चौराहों पर आलाव की व्यवस्था होने से सुबह-शाम घर से निकलने वाले बुढ़े-बुजुर्गों को राहत मिलेगा। साथ ही राहगिरों को भी अलाव की व्यवस्था होने से काफी राहत मिलेगा। वहीं हेमराज कुम्हार, मो. एहसान, रामंचद्र दांगी, अजय दांगी, संतोष दांगी, केदार दांगी, अजय दांगी, तिलेश्वर साव, अशोक साव, रामचंद्र ठाकुर आदि ने ठंढ़ में चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था कराने की पहल करने पर मुखिया की सराहना करते हुए अभार व्यक्त किया है। इस कार्य में अम्बिका यादव, ज्ञानी दांगी, रामजीत दांगी, मुकेश कुमार, बैजू यादव, बब्लू कुमार, जानकी कुमार, संतन कुमार दांगी, मंटू राणा आदि ने सहयोग किया।