कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का होगा श्ुभारंभ, पूजास पंड़ालों को दिया जा रहा अंतिम रुप
चतरा/पत्थलगडा। शारदीय नवरात्रि का अनुष्ठाान रविवार से कलश स्थापना के साथ प्ररंभ हो जाएगा। वहीं कलश स्थापन के साथ नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। पूजा को लेकर जिला मुख्यालय के अलावे पत्थलगड़ा, इटखोरी, मयूरहंड, टंडवा, प्रतापपुर आदि प्रखंड़ों में पूजा समितियों द्वारा भव्य पूजा पंड़ा बनाए जा रहे हैं। पत्थलगडा प्रखंड के सुभाष चौक पत्थलगडा, नावाडीह, नोनगांव, कुब्बा, उपरैली कुब्बा, लेम्बोइया मंदिर में पूजा की विशेष तैयारी की जा रही है। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पंड़ा को इस वर्ष दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर पंडाल का रुप दिया जा रहा है। पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों के द्वारा लगभग तीन माह में किया गया है। साथ ही सुभाष चौक से दो किलोमीटर क्षेत्र में रंग-बिरंगे आकर्षक लाईट लगाने के साथ सभी मार्गों में इलेक्ट्रिक तोरण द्वार लगाए गया हैं। वहीं पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर समिति के पदाधिकारियों से मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।



















Total Users : 839181
Total views : 2551725