Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो सगे भाई घायल

On: March 12, 2026 1:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-चौपारण मुख्य सड़क पर बेलगाछ के समीप बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार मयूरहंड प्रखंड के बलिया गांव निवासी दो सगे भाई किसी न्यायालय संबंधी कार्य से चतरा जा रहे थे। इसी दौरान बेलगाछ के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल चतरा भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी लेने में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment