Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा योजनाओं की जांच करने पहुंची जिला स्तरीय टीम, कई अनियमितताओं के संकेत

On: March 12, 2026 1:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड की हुमाजांग पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित डोभा व तालाब निर्माण योजनाओं की बुधवार को जिला स्तरीय टीम ने जांच की। जांच टीम का नेतृत्व डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा कर रहे थे। जांच के दौरान टीम भौराज, विलासपुर, नवरत्नपुर व हुमाजांग गांव पहुंची, जहां मनरेगा से बने डोभा व तालाब की लंबाई, चौड़ाई व गहराई की माप की गई। इस दौरान मजदूरों से भी कार्य से संबंधित जानकारी ली गई। कई स्थानों पर मेठ व मजदूर मौजूद नहीं मिले, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठने लगे। डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर योजनाओं की जांच की गई है। जांच के दौरान कई योजनाओं में अनियमितता के संकेत मिले हैं। कुछ स्थानों पर जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की बात भी सामने आई है, जबकि मनरेगा के तहत मशीन से कार्य कराना प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीडीसी ने कांग्रेस नेता द्वारा बीडीओ पर लगाए गए पैसे लेने के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि जांच में लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं मिला है। साथ ही उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड की अन्य पंचायतों में भी मनरेगा योजनाओं की जांच कराई जाएगी। जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम व कार्यपालक अभियंता यूएन महतो शामिल थे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सेवक, जेई व रोजगार सेवक भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कांग्रेस युवा नेता मोतीलाल पासवान ने मनरेगा व पेंशन योजनाओं में कथित घूसखोरी का आरोप लगाते हुए प्रतापपुर बीडीओ के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर पुतला दहन किया था। इसके बाद ही हुमाजांग पंचायत की योजनाओं की जांच कराई गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment