भंडरा । प्रखंड के भौरों गांव में बीती रात ऐतिहासिक डोल जतरा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जतरा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। जतरा की शुरुआत विधिविधान से पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात डोल जतरा आयोजन समिति द्वारा भव्य नागपुरी संस्कृतिकि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रिझवान बैंड म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर गीत संगीत प्रस्तुत कर लोगों को रात भर झूमने को मजबूर कर दिया.कार्यक्रम में प्रसिद्ध नागपुरी गायक महावीर साहू, निशा कुमारी सरस्वती और बसंती ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। वहीं काजल रीता और माहि के डांस ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और जतरा का आनंद लिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि जतरा हमारी सांस्कृतिक बिरासत है। युवा पीढ़ी को पुरानी धरोहर को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जतरा का आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए है, बल्कि यह गांव के लोगों को एक साथ लाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए भी है। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू साहू,एसआई रवि राज,केश्वर साहू, दामोदर साहू, बिरिंची कुमार , उमेश प्रजापति , संतोष साहू , उमेश साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने मिलकर जतरा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: भौरों गांव का ऐतिहासिक डोल जतरा महोत्सव

On: March 12, 2026 2:20 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 911583
Total views : 2653354