WhatsApp Group Join Now
सहदेव सिंह ने दिवंगत पत्नी के दशगात्र में किया हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास
इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के कोनी पंचायत अंतर्गत मंझगांवा निवासी सहदेव सिंह ने दिवंगत पत्नी बिमला देवी के दशगात्र पर शुक्रवार को अपने गांव में ही हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मृतक की आत्मा शांति के लिए मैं हनुमान मंदिर का निर्माण करूंगा। पुत्र प्रदीप सिंह ने कहा कि मेरी माता पूजा पाठ में विशेष ध्यान रखती थी। इन्हीं बातों का ध्यान में रखते हुए हानुमान मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया जायेगा। शिलान्यास में मुख्य रूप से हरिश्चंद्र सिंह, श्याम सिंह, सुनील सिंह, वीरेंद्र सिंह, सीताराम सिंह, अनिल सिंह, बब्लू सिंह समेत कई अन्य शामिल थे।























Total Users : 1119423
Total views : 2937996