Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का उपवास

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जय प्रकाश पटेल के नेतृत्व में एकदिवसीय कार्यक्रम, झारखंड के खनिज अधिकार और कल्याणकारी योजनाओं पर जताई चिंता

हजारीबाग। हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पुराने बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश पटेल ने किया।

इस अवसर पर जय प्रकाश पटेल ने झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्यों के अधिकार से जुड़े मुद्दे उठाते हुए कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक में खनिजों पर सेस हटाने का प्रस्ताव राज्य के हित में चिंताजनक है। उनके अनुसार इसका असर राज्य की कई कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन और मंईयां सम्मान योजना जैसी योजनाओं पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में खनिज से झारखंड को 1380 करोड़ रुपये, जबकि 2025-26 में 7487.91 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। कांग्रेस नेता के अनुसार खनिज से प्राप्त राशि से राज्य में विभिन्न योजनाओं को वित्तीय सहयोग मिलता रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निसार खान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चुरचू प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम ने किया। उपवास कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, कॉर्डिनेटर शैलेन्द्र कुमार यादव, बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव नवीन कुमार, रेणू कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता साजिद अली खान, वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों और राज्य के हितों की रक्षा के लिए पार्टी अपनी आवाज आगे भी उठाती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment