Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घर के अंदर पंखे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परिजनों के बाहर जाने के दौरान हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव; रिपोर्ट का इंतजार

प्रतापपुर (चतरा)। चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मठ अनंतपुर गांव में रविवार शाम एक युवक का शव उसके घर के अंदर पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान बिक्रम सिंह, पिता लालबहादुर सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय युवक घर में अकेला था, जबकि उसके परिजन किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे।

बताया गया कि परिजनों ने जब बिक्रम को फोन किया और काफी प्रयास के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ, तो उन्होंने उसके दोस्त नीतीश को घर जाकर देखने के लिए कहा। नीतीश जब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। अंदर देखने पर बिक्रम पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया।

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला गया और युवक को नीचे उतारा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

सोमवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में उसकी मां और छोटा भाई बताए गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और न्याय दिलाने की मांग की है।

इस संबंध में प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment