दुर्गापूजा से पहले बिजली विभाग का मेंटेनेंस, लोहरदगा के कई इलाकों में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली
10 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, जरूरी काम समय से निपटाने की अपील
लोहरदगा। दुर्गापूजा पर्व को लेकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से बिजली विभाग की ओर से 10 अक्टूबर, शनिवार को PSS लोहरदगा के पतराटोली में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पतराटोली, सिविल कोर्ट (कचहरी), डीसी कार्यालय एवं आवास, एसपी कार्यालय एवं आवास, प्रखंड कार्यालय, न्यू रोड, पावरगंज, कुटम सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
मेंटेनेंस कार्य के कारण सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आम उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिजली कटौती की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।




















Total Users : 1223107
Total views : 3071624