सेवानिवृत्त चौकीदार सकुर अंसारी के निधन से शोक की लहर
दफादार-चौकीदार पंचायत ने जताया दुख, परिजनों को दी सांत्वना
लोहरदगा। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पलमी गांव निवासी सेवानिवृत्त चौकीदार सकुर अंसारी के निधन से शोक की लहर है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत, जिला लोहरदगा के सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
पंचायत के जिला अध्यक्ष समशुल अंसारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सकुर अंसारी का निधन दुखद है। इस कठिन समय में पंचायत शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अल्लाह से मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने तथा उनके परिजनों को सब्र-ए-जमील और इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की दुआ की।
जनाजे की नमाज शनिवार को शाम 4 बजे असर की नमाज के बाद अदा की जाएगी।


















Total Users : 1223107
Total views : 3071624