Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जेएलकेएम का संगठनात्मक विस्तार, प्रखंड कमिटी का पूर्ण विस्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

2029 के चुनाव को ध्यान में रख गांव-गांव तक पहुंचने का संकल्प, अध्यक्ष-सचिव सहित कई पदों के लिए भरे गए फॉर्म

मयूरहंड (चतरा)। आने वाले चुनावों की जमीन अभी से तैयार की जाने लगी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने मयूरहंड प्रखंड में संगठन को नई धार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रखंड में आयोजित बैठक में प्रखंड कमिटी का पूर्ण रूप से विस्तार किया गया। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के साथ वर्ष 2029 के चुनाव को ध्यान में रखकर भावी रणनीति पर भी मंथन हुआ।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से मयूरहंड प्रखंड में संगठनात्मक विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हुई। उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

बैठक में मयूरहंड प्रखंड कमिटी का पूर्ण रूप से विस्तार किया गया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक का संचालन प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने किया। जिला महासचिव कृष्ण कुमार वर्मा और जिला अध्यक्ष कैलाश कुमार महतो के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त बनाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई।

इस दौरान प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदों के लिए फॉर्म भरे गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में वर्ष 2029 में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की भावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई। कहा गया कि संगठन का लक्ष्य गांव-गांव तक विस्तार, जनसमस्याओं की आवाज बुलंद करना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। अंत में जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार सभा का समापन किया गया।

इन्होंने लिया हिस्सा: बैठक में जिला मीडिया प्रभारी विकास कुमार दांगी, जिला सचिव राजेश कुमार महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष भानु कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता देवी, जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार यादव, जिला वरीय उपाध्यक्ष सरयू महतो, इंद्रदेव दांगी, उमेश दांगी, उदय दांगी, बरमदेव दांगी, राहुल राणा, रंजीत दांगी, अवधेश पांडेय, विजय दांगी, दीपनारायण दांगी, महेंद्र राणा, पियूष कुमार और लिखू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

Leave a Comment