Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलकूदक्राइमशिक्षाराजनीतिस्वास्थराशिफल
---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिंजु उरांव को रिम्स किया गया रेफर, जय श्रीराम समिति ने की बेहतर इलाज की पहल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिंजु उरांव को रिम्स किया गया रेफर, जय श्रीराम समिति ने की बेहतर इलाज की पहल

 

**लोहरदगा।** भटखिजरी निवासी पिंजु उरांव, पिता डीबा उरांव, भहुआ टोली के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना गंगूपाड़ा में घर से निकलते हुए जोखे उरांव पिता स्वर्गीय बुधराम उरांव के साथ घटी

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, लोहरदगा पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जय श्रीराम समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। साथ ही उनके बेहतर उपचार को लेकर चिकित्सकों से विचार-विमर्श किया।

 

इस दौरान जय श्रीराम समिति के जिला संरक्षक अजय सोनी, जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा, समिति के स्वास्थ्य प्रभारी उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पिंजु उरांव को बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

 

इस घटना के बाद जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने लोहरदगा सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं और संसाधनों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि सदर अस्पताल में ही गंभीर मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं, आधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हों, तो गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिल सकती है।

 

उन्होंने आगे कहा कि लोहरदगा ने कई सांसद, विधायक और मंत्री दिए हैं। इसके बावजूद यदि जिले के प्रमुख सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाता है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। वर्तमान जनप्रतिनिधियों को भी इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि जिले की जनता को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।

 

जय श्रीराम समिति के सदस्यों ने घायल पिंजु उरांव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा उनके बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा जताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment