14 अक्टूबर के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटी जय श्रीराम महिला समिति
महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर, बैठक में संगठन की मजबूती का लिया गया संकल्प
लोहरदगा। जय श्रीराम महिला समिति की बैठक निंगनी पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 14 अक्टूबर को होने वाले जय श्रीराम समिति के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका पुरुषों के समान महत्वपूर्ण है। महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज और संगठन की मजबूती की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति संगठन की एकजुटता और प्रतिबद्धता को दर्शाएगी। उन्होंने सभी महिलाओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
वहीं, जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने कहा कि 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा। इसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को एकजुट होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और आपसी समन्वय से ही संगठन को नई मजबूती मिलेगी। संगठन को जब भी और जहां भी आवश्यकता होगी, सभी पदाधिकारी पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
बैठक में महिला अध्यक्ष सुनीता देवी सहित उपस्थित महिलाओं ने समारोह में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अंत में जिला संरक्षक एवं स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो ने संगठन की मजबूती, आपसी सहयोग और एकजुटता पर बल देते हुए बैठक का समापन किया।
मौके पर जिला संरक्षक लक्ष्मी नारायण भगत, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, जिला उपाध्यक्ष उदय महतो, जिला कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा, संगठन मंत्री बजरंग साहू, निंगनी पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी, पानपत्ति देवी, सविता देवी, सुमन देवी, संगीता देवी, प्रतिमा देवी, बिरसमुनि देवी, इंद्रावती देवी, संपत्ति देवी, पूनम देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।




















Total Users : 1223107
Total views : 3071624