सोनम कुमारी के निर्देशन में सज रही डांडिया की तैयारी, कई गांवों की बच्चियां ले रहीं भाग
मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढी-मधनिया में इस वर्ष डांडिया कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए 16 सितंबर 2026 से विभिन्न गांवों की बच्चियों को डांडिया नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सोनम कुमारी के निर्देशन में चल रहे इस प्रशिक्षण में ढोढी-मधनिया, नदिया, बेला, छगरिया समेत आसपास के विभिन्न गांवों की बच्चियां बड़े उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। बच्चियां प्रतिदिन डांडिया नृत्य के विभिन्न चरणों का अभ्यास कर कार्यक्रम को खास और यादगार बनाने की तैयारी में जुटी हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुभाष वर्मा एवं विक्रम कुमार द्वारा की जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष डांडिया कार्यक्रम को अधिक आकर्षक और भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा है।




















Total Users : 1193099
Total views : 3030252