Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

10 किग्रा कंपोजिट LPG सिलेंडर की हुई लॉन्चिंग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हल्का, सुरक्षित और पारदर्शी सिलेंडर बना आकर्षण का केंद्र, ग्राहकों को मिलेंगी नई सुविधाएं

गुमला। एचपीसीएल के अधिकृत वितरक जयश्री एचपी गैस की ओर से पालकोट रोड स्थित शारदा कॉम्प्लेक्स के सामने नव्या एचपी गैस में 10 किग्रा कंपोजिट सिलेंडर की लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम का आयोजन एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल पचौरी एवं विक्रय प्रबंधक अधिकारी कुणाल किशोर के दिशा-निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि गुमला नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार ‘चीनी’ एवं विशिष्ट अतिथि गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश लोहानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए सिलेंडर का शुभारंभ किया।

हल्का और आसानी से दिखेगा गैस का स्तर

इस अवसर पर रमेश कुमार ‘चीनी’ ने कंपोजिट सिलेंडर की खूबियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक 14.2 किग्रा सिलेंडर की तुलना में नया कंपोजिट सिलेंडर काफी हल्का है। इसका खाली वजन करीब 2.9 से 3 किग्रा बताया गया, जिससे इसे उठाने और स्थानांतरित करने में आसानी होगी।

सिलेंडर की एक प्रमुख विशेषता इसका पारदर्शी स्वरूप है। इससे उपभोक्ता बाहर से ही सिलेंडर में मौजूद गैस का स्तर देख सकेंगे और अचानक गैस खत्म होने की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ग्राहक HPCL ऐप के माध्यम से इसकी बुकिंग भी कर सकेंगे।

ई-केवाईसी और बायोमैट्रिक प्रक्रिया की दी जानकारी

एजेंसी संचालक नीरज कुमार गुप्ता ने अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी और बायोमैट्रिक प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी दी। कार्यक्रम में फिनो बैंक मैनेजर राम कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश चीनी, चैंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी, पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केशरी, सचिव प्रणय साहू समेत विकास सिंह, पंकज खंडेलवाल, अखिलेश चौबे, राजेश जायसवाल, पिंटू केसरी, गणेश अग्रवाल, प्रणव गुप्ता, विकास कुजूर, दीपू और दीना बंधु सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्राहक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment