Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सनराइज पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, भद्रकाली कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मयूरहंड (चतरा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत सनराइज पब्लिक स्कूल, ढोढ़ी-मंधनिया एवं प्लस टू उच्च भद्रकाली कॉलेज, ढोढ़ी-मधनिया में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों शिक्षण संस्थानों में महान शिक्षाविद् एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। कार्यक्रमों को रोचक, जीवंत एवं आकर्षक बनाने में विशेष योगदान देने वाले सुबोध कुमार दाँगी को उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, सत्र 2025-26 के ‘बेस्ट शिक्षक अवॉर्ड’ से योगेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य, मेहनत, लगन एवं विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

विद्यालय में समय का पालन, समय पर विद्यालय पहुंचने एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए सुधा वर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए किरण कुमारी को सनराइज पब्लिक स्कूल की नई वाइस प्रिंसिपल बनाए जाने की घोषणा की गई। विद्यालय की सचिव मनीषा कुमारी ने उन्हें सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर सनराइज एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्यों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में किरण कुमारी को नई जिम्मेदारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर कुमार दाँगी एवं समस्त सहयोगीगण ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

वहीं, प्लस टू उच्च भद्रकाली कॉलेज, ढोढ़ी-मधनिया में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व तथा डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की।

कॉलेज प्रबंधक समिति के सिकंदर कुमार मेहता ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मौके पर कॉलेज संस्थापक वीरेंद्र कुमार वर्मा, शिक्षक अवधेश कुमार पांडेय, मुकेश कुमार दांगी, दीप नारायण दांगी, दयानिधि कुमार दांगी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दोनों संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों का समापन आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। शिक्षक दिवस का आयोजन सम्मान, नई जिम्मेदारियों और नई ऊर्जा का संदेश देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के संकल्प का प्रतीक बना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment