Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाल विवाह के खिलाफ जन अभियान की जरूरत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिक्षक दिवस पर दुंदुआ विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित होने का स्वागत

सिमरिया (चतरा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर सिमरिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुंदुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किए जाने का स्वागत किया।

संस्था के जिला समन्वयक विकाश कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत से उठी आवाज अब पूरी दुनिया का संकल्प बन गई है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शिक्षा, अधिकार और सुरक्षित भविष्य में बड़ी बाधा है। इसके खिलाफ समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि चतरा जिले में प्रशासन के सहयोग से कई बाल विवाह रुकवाए गए हैं। संस्था की ओर से स्कूलों, पंचायतों एवं गांवों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

विकाश कुमार गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को केवल कानून के माध्यम से समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा कर इसे जन अभियान का रूप देना जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से बाल विवाह की रोकथाम के लिए आगे आने और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment