शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने सामूहिक प्रयास का दिया भरोसा
कुंदा (चतरा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रस्तावित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर समाजसेवी अर्जुन पासवान के नेतृत्व में जनता उच्च विद्यालय खेल मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी वर्ग एवं आम लोगों ने भाग लेकर विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अपने-अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र का विकास होगा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी।
उपस्थित लोगों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षा के विकास, युवाओं के भविष्य तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थान की आवश्यकता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी वर्ग ने विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती, कुंदा मुखिया मनोज साहू, नवादा मुखिया भरत यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, लवकुश गुप्ता, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भोक्ता, राजद जिला उपाध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव, युवा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, स्त्रोनंत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव सर, विनोद महतो, इंद्रदेव भारती, संतोष गंझू समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।





















Total Users : 1172183
Total views : 3001929