Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

यदुवंशी समाज के लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु, सामाजिक एकजुटता और संस्कारों को लेकर हुआ मंथन

गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत सलगा गांव में शनिवार को यदुवंशी समाज के लोगों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्य तरीके से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन यादव समाज के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हेमंत यादव ने की, जबकि मंच संचालन गंगा प्रसाद यादव ने किया। पूजन की संपूर्ण व्यवस्था रामदेव यादव ने संभाली। वहीं, विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कामेश्वर पांडेय ने कराई।

पूजा-अर्चना के बाद देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। झाल, मंजीरा और ढोलक की थाप पर श्रद्धालुओं ने ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘नंद घर आनंद भयो’ जैसे भजनों पर जमकर भक्ति में झूमे। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दी। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

सामाजिक एकजुटता पर भी हुई चर्चा

भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम के मंच से सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। समाज के वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में यादव समाज के युवा और बच्चे अपनी धर्म, संस्कृति एवं संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन देने के साथ धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी देना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ी में अपनी परंपरा और आस्था के प्रति सम्मान बना रहे।

इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर समाज को संगठित करने तथा हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने का संकल्प लिया। साथ ही 2027 में होने वाली जनगणना में अपनी जाति का नाम ‘यादव’ दर्ज कराने को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों यादव समाज के लोग, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकजुटता का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment