पुलिस केंद्र में आयोजित सभा में आवास, स्वास्थ्य, ड्यूटी रोस्टर और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
चतरा: जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र में शनिवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। सभा का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को सुनना तथा उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर आवश्यक पहल करना था।
सभा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं, कठिनाइयां एवं सुझाव पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक ने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक एवं धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान चतरा जिला बल के अलावा आईआरबी-03 के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक समस्याओं को भी क्रमवार सुना गया। जवानों ने आवास, स्वास्थ्य, ड्यूटी रोस्टर समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी चुनौतियों को सामने रखा। इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रभारी पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस सभा के माध्यम से पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उनके कल्याण एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक पहल पर जोर दिया गया।



















Total Users : 1172177
Total views : 3001917