Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मां मनसा देवी पूजा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिप उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ, नदी से जल भरकर मंदिर में स्थापित किए कलश

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के करनी गांव में मां मनसा देवी पूजा के अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

कलश यात्रा में मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सरिता देवी, टुन्नी सिंह एवं भरत साव मुख्य रूप से शामिल हुए। करनी मनसा पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी एवं जिप सदस्य सरिता देवी ने कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं को अपने हाथों से कलश प्रदान कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

उतरवाहिनी नदी से जल भरकर मंदिर पहुंची कलश यात्रा

कलश यात्रा करनी गांव से निकलकर भद्रकाली मंदिर स्थित उतरवाहिनी नदी पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली का दर्शन किया और कलश लेकर वापस करनी गांव स्थित मंदिर पहुंचे।

मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सीताराम दांगी, संतोष दांगी, सतीश दांगी, दशरथ दांगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment