Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घर के पास से स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रात में अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढी-मधनिया निवासी चंद्रदेव कुमार दांगी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने रात के समय उनके आवास के समीप से चोरी कर ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रदेव कुमार दांगी का घर दुर्गा मंदिर प्रांगण के समीप स्थित है। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के पास खड़ी की थी। रात में मौका पाकर अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए। सुबह मोटरसाइकिल गायब मिलने पर परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जांच कर रही है तथा संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी हुई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमएच 02 जीसी 4226 बताया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का जल्द खुलासा करते हुए मोटरसाइकिल बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment