Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधायक ने दर्जनों गांवों का किया दौरा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सड़क के लिए 3.85 करोड़ की योजना की अनुशंसा का भरोसा, ग्रामीणों ने किया नागरिक अभिनंदन

कुंदा (चतरा)। एनडीए विधायक जनार्दन पासवान ने रविवार को कुंदा प्रखंड के दर्जनों गांवों का सघन दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं सुनीं और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया।

लुकुईया और बुटकुइया गांव के ग्रामीणों के लिए रविवार का दिन खास रहा। ग्रामीणों के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद पहली बार किसी विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जनार्दन पासवान का भव्य नागरिक अभिनंदन किया।

सड़क और पुल निर्माण का दिया भरोसा

विधायक ने बताया कि डीएमएफटी मद से लुकुईया से बुटकुइया तक करीब 3 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क निर्माण की योजना की अनुशंसा की जाएगी। इसके साथ ही वर्षों से लंबित पुल निर्माण की दिशा में भी पहल करने की बात कही।

पिंजनी गांव में बाल विकास क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल मैदान में चबूतरा निर्माण तथा पेयजल के लिए चापाकल लगवाने की घोषणा की। दौरे के दौरान विधायक मदारपुर, मांझीपारा, पिंजनी, पोटम, घुटठीटोंगरी और कारीमांडर सहित कई गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर नए चापाकल लगाए जाएंगे।

अधूरे विद्युतीकरण पर एसडीओ को निर्देश

गारो गांव में विद्युतीकरण का कार्य अधूरा होने की शिकायत मिलने पर विधायक ने मौके से ही बिजली विभाग के एसडीओ को फोन कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि वे गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सड़क, पुल-पुलिया और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार शौण्डिक, मनोज यादव, गंदौरी साव, राजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment