Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आरएसएस का गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुरु परंपरा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर हुई चर्चा

मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढी-मधनिया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को आरएसएस प्रचारक संतोष केसरी के नेतृत्व में गुरु पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

गुरु पूजन के बाद आयोजित बैठक में सामाजिक, राष्ट्रहित एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता संतोष केसरी ने गुरु परंपरा के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और समाजहित में निरंतर कार्य करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अमर कुमार सिंह, बलवंत कुमार सिंह, विकास कुमार शर्मा, कैलाश कुमार चंद्रवंशी, मुन्ना कुमार चंद्रवंशी, सकलदेव भूईया, वीरेंद्र कुमार दांगी, गुंजन कुमार सिंह, विनय कुमार पांडेय, दिनेश कुमार पांडेय एवं नवीन पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment