भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
गिद्धौर (चतरा)। भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल अंतर्गत बारिसाखी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 158 पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का नेतृत्व गिद्धौर मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष, कुशल राजनेता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित जननेता थे। उनके विचार, व्यक्तित्व और कार्यशैली आज भी करोड़ों लोगों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रीतम कुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार दांगी, मोर्चा अध्यक्ष प्रसादी पासवान, देवकुमार साव, राजेंद्र रजक, रामू यादव, मंडल मंत्री विकास पंडित, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, रोहित पांडेय, गोविंद दांगी, रोहित कुमार दांगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






















Total Users : 1125283
Total views : 2945628