Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

15 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति से स्वीकृत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*15 सामुदायिक वन अधिकार पट्टा का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति से स्वीकृत*

=============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक में अनुमंडल स्तरीय समिति से प्राप्त 15 सामुदायिक वन अधिकार (Community Forest Rights) पट्टा के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इन स्वीकृत वन पट्टा को राज्य स्तर/जिला स्तर पर 9 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम में लाभुक समूह के बीच वितरण किया जाएगा।

 

बैठक में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के विभिन्न प्रावधानों एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला परिषद सदस्य (किस्को) संदीप कुमार, जिला परिषद सदस्य (सेन्हा) राधा तिर्की तथा प्रदान की टीम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment