Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा। लोहरदगा :- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत भंडरा प्रखंड के सभी बूथों पर बुधवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया। अब मतदाता अपने नाम, पता और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।

 

5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति

 

अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के साथ ही दावा-आपत्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता अपने बीएलओ के पास जाकर नाम जोड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए आवेदन दे सकते हैं।उन्होंने कहा कि जिनका नाम छूट गया है, जिनकी मृत्यु हो गई है या जो दूसरे जगह शिफ्ट हो गए हैं, उनके नाम हटाने के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे। सीओ दुर्गा कुमार ने बताया कि प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों के निपटारे के बाद 7 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद यही सूची आगामी चुनावों में मान्य होगी।

 

मतदाताओं से की अपील

 

अंचलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे जागरूक बनें और बीएलओ की मदद करें। घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में सहयोग करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे.उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि बूथों पर सूची चिपकाकर लोगों को इसकी जानकारी दें और प्राप्त आवेदनों का निपटारा समय पर करें। प्रखंड में शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित तरीके से पुनरीक्षण कार्य पूरा कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment