Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुल्तानगंज से जल उठाकर पैदल देवघर पहुंचेंगे श्रद्धालु

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी पंचायत से बुधवार को करीब एक दर्जन कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व कांवरियों ने बारीसाखी स्थित शिव मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से यात्रा की सफलता की कामना की।

जत्थे में शामिल धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कांवरिया राजगीर और पावापुरी होते हुए सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां से गंगाजल उठाकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

जलाभिषेक के बाद कांवरिया बासुकिनाथ, त्रिकूट पहाड़ और तपोवन होते हुए वापस अपने घर लौटेंगे। रवाना होने के दौरान कांवरियों ने “बोल बम, बोल बम”, “बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है” जैसे जयघोष लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कांवरियों के जत्थे में खिरोधर यादव, संतोष डांगी, पवन यादव, पप्पू कुमार दांगी, सागर साहू, ननकू कुमार, गौतम साव, देवेंद्र साहू समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment