विद्या मंदिर परिसर में संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन…………….
प्रतियोगिताएँ केवल विजेता नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी और राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं”……………गौरी शंकर शर्मा
शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता–2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) गौरी शंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी राम नारायण खलखो, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, विभाग सह संघचालक मनोज दास, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, विद्या मंदिर विमलेश तिवारी (सेन्हा), मनोहर मोदी (बड़की चापी), प्रमोद कुमार कुडू, सुरेश चन्द्र पाण्डेय सुंदरी देवी शिशु मंदिर एवं श्याम सुंदर कुमार द्वारा माँ सरस्वती, ऊं एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। अतिथियों का परिचय प्रमेंद्र सिंह ने कराया।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की। संकुल संयोजक शशिधर लाल अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देती हैं। राजीव कुमार सिंह ने प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि गौरी शंकर शर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “ज्ञान ही वह शक्ति है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जागरूक और राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाती है। प्रश्नमंच जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्कशक्ति, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।”
प्रतियोगिता में शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग के 137भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विज्ञान, वैदिक गणित, संस्कृति बोध परियोजना, मूर्ति कला, आशु भाषण एवं कथा कथन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट ज्ञान, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
मंच संचालन वीना तिवारी ने किया।प्रश्न मंच प्रतियोगिता का परिणाम घोषणा मंजू देवी ने किया।
समापन सत्र में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्या मंदिर देशभक्ति एवं अनुशासित शिक्षा देता है। प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष विनोद राय ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन और संस्कारयुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता के परिणामों में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर ने बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग में ऑल ओवर विजेता का खिताब अपने नाम किया। शिशु वर्ग में बड़की चांपी ने ऑल ओवर विजेता रहा। 22अगस्त को संकुल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहन विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
श्याम सुंदर कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।























Total Users : 1111685
Total views : 2927747