Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा: सिंचाई कूप से 25 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव बरामद, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । भंडरा थाना क्षेत्र के पझरी गांव के रामरती उरांव के सिंचाई कूप से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान पझरी गांव निवासी अंगनु उरांव के दिव्यांग पुत्र प्रवीण उरांव (25 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण व स्वजनों ने भंडरा थाना पुलिस को बताया कि विगत एक अगस्त से ही प्रवीण घर गायब था। जिसे स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई थी। इसके बाद भी प्रवीण का कुछ पता नहीं चला। वहीं मंगलवार की देर शाम ग्रामीणों में रामरती उरांव के सिंचाई कूप में एक शव को तैरता देख इसकी सूचना भंडरा थाना पुलिस को दी। जिसके उपरांत भंडरा थाना पुलिस ने शव को सिंचाई कूप से बाहर निकाला। इसके बाद इसकी पहचान गांव के ही दिव्यांग प्रवीण उरांव के रूप में हुई है। इधर भंडरा थाना पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। साथ ही अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार युवक हमेशा नशे में रहता था, एक अगस्त को घर से निकलने के दौरान भी नशे में था। हालांकि पुलिस अभी जांच-पड़ताल में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment