मुखिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बढ़ाया हौसला
कुंदा (चतरा)। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुंदा प्रखंड की नवादा पंचायत अंतर्गत रगिनीयातरी मैदान में रगिनीयातरी और सूर्या क्लब उलवार के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन नवादा पंचायत के मुखिया भरत यादव ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद मुखिया ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें फुटबॉल भेंट कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने की।
मुखिया भरत यादव ने कहा कि पंचायत प्रशासन की ओर से खेल के क्षेत्र में आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला और राज्य स्तर पर पंचायत एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। मौके पर ग्रामीण मुरारी गंझु, उपेंद्र गंझु, कृष्णा गंझु, योगेंद्र गंझु, सरयू गंझु, रमौतार गंझु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।




















Total Users : 1111630
Total views : 2927685