Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में चला सघन ड्रिंक एंड ड्राइव एवं वाहन जांच अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा में चला सघन ड्रिंक एंड ड्राइव एवं वाहन जांच अभियान

 

लोहरदगा, 04 अगस्त 2026। सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को लोहरदगा जिले के कचहरी मोड़ एवं संख मोड़ पर जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व में सघन ड्रिंक एंड ड्राइव एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान लगभग 100 वाहनों की जांच की गई, जिसमें दोपहिया, चारपहिया तथा बड़े वाणिज्यिक वाहन शामिल थे। जांच के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से शराब सेवन की जांच की गई। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने एवं बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

 

इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया।

 

इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा एवं रोड सेफ्टी टीम, लोहरदगा के सदस्य उपस्थित रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में इस प्रकार के सघन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment