Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होमगार्ड मेडिकल जांच में अवैध वसूली का आरोप, प्रशासन ने दो लोगों पर प्राथमिकी का दिया निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अभ्यर्थियों से 2 से 6 हजार रुपये लेने की शिकायत, जांच में चिकित्सक और होमगार्ड जवान की भूमिका संदिग्ध

चतरा। नव चयनित होमगार्ड जवानों की मेडिकल जांच के नाम पर कथित अवैध वसूली के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर चतरा के प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार गोप ने मामले में दो लोगों के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नव चयनित होमगार्ड जवानों की मेडिकल जांच एवं प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य जिला समादेष्टा होमगार्ड कार्यालय, चतरा में 25 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। इसी दौरान मेडिकल जांच के नाम पर अभ्यर्थियों से 2 हजार से 6 हजार रुपये तक की कथित अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं।

प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार गोप ने बताया कि शिकायतों की जांच एवं पूछताछ के दौरान मेडिकल जांच टीम में शामिल एक चिकित्सक एवं एक होमगार्ड जवान की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई गई है। जांच में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए सदर थाना में आवेदन दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मेडिकल जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी भी बढ़ा दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment