Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य सहिया चयन में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त से की निष्पक्ष जांच की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बिना ग्रामसभा चयन का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठी मांग

चतरा। लावालौंग प्रखंड क्षेत्र की लमटा पंचायत अंतर्गत आतमपुर गांव में स्वास्थ्य सहिया के चयन को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पुनः ग्रामसभा आयोजित कर नए सिरे से स्वास्थ्य सहिया का चुनाव कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की पूर्व स्वास्थ्य सहिया के सहिया साथी के रूप में चयनित होने के बाद नए स्वास्थ्य सहिया का चयन किया जाना था। इसके लिए नियमानुसार ग्रामसभा आयोजित कर ग्रामीणों की सर्वसम्मति से योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाना आवश्यक था। लेकिन बिना विधिवत ग्रामसभा आयोजित किए ही पूर्व स्वास्थ्य सहिया ने अपने रिश्ते की भाभी का चयन कर उसका नाम संबंधित विभाग को भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि चयन प्रक्रिया में गांव के लोगों की सहमति नहीं ली गई और सरकारी नियमों की अनदेखी की गई। इससे गांव में नाराजगी का माहौल है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सहिया जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति पूरी पारदर्शिता एवं ग्रामसभा की उपस्थिति में होनी चाहिए, ताकि योग्य और सर्वमान्य उम्मीदवार का चयन सुनिश्चित हो सके।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा पुनः ग्रामसभा आयोजित कर स्वास्थ्य सहिया का चुनाव कराने की मांग की है।

वहीं, स्थानीय पंचायत के मुखिया ने भी कहा कि यदि चयन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत मिली है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गांव में दोबारा ग्रामसभा आयोजित कर स्वास्थ्य सहिया का चुनाव कराया जाना उचित होगा। अब इस मामले में ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ चयन प्रक्रिया दोबारा कराई जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment