Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

एफपीओ में किसानों के बीच 10 हजार गेंदा फूल के पौधों का वितरण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महिलाओं को फूलों की खेती से आत्मनिर्भर बनने के लिए किया गया प्रेरित

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) में शुक्रवार को एफटीसी अनिल प्रजापति के नेतृत्व में किसानों के बीच गेंदा फूल के पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 10 हजार गेंदा फूल के पौधे दर्जनों किसानों एवं महिला किसानों के बीच वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें फूलों की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना था। एफटीसी अनिल प्रजापति ने कहा कि गेंदा फूल की खेती कम लागत में बेहतर आय का माध्यम बन सकती है। यदि किसान और विशेष रूप से महिलाएं संगठित होकर फूलों की खेती करें तो वे आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपनी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि कर सकती हैं।

उन्होंने किसानों को गेंदा फूल की वैज्ञानिक खेती, पौधों की देखभाल एवं बेहतर उत्पादन के तरीकों की भी जानकारी दी। साथ ही कहा कि आने वाले समय में बड़े पैमाने पर फूलों की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ममता देवी, मालती देवी, अरुण कुमार, युगेश्वर दांगी सहित दर्जनों किसान एवं महिला किसान उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए फूलों की खेती को अपनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment