Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारतीय सेना में चयनित मुकेंद्र का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मान, युवाओं को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश

कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत जशपुर गांव निवासी शंभू सिंह खरवार के पुत्र मुकेंद्र खरवार के भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) में चयन के बाद छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।

मुकेंद्र खरवार एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता शंभू सिंह खरवार वर्षों तक बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते रहे हैं। बड़े भाई मुकेश सिंह होमगार्ड में कार्यरत हैं। मुकेंद्र की सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण है।

समाजसेवी सिकेंद्र खरवार के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में तुलबुल, कर्मा, कंदरी, केंदुवा, सहोर और जशपुर गांव के महिलाओं, पुरुषों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाजसेवी सिकेंद्र खरवार ने कहा कि मुकेंद्र खरवार ने पूरे खरवार समाज, गांव और सुदूरवर्ती क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। युवाओं को निरंतर पढ़ाई और तैयारी करते रहना चाहिए, क्योंकि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

कार्यक्रम में मुकेंद्र के ट्रेनर योगी स्टार भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मुकेंद्र ने उनकी अकादमी में दौड़ एवं शारीरिक दक्षता की कठिन तैयारी की थी और अपनी मेहनत के बल पर भारतीय सेना में स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि मुकेंद्र की सफलता अन्य युवाओं को भी सेना सहित विभिन्न प्रतियोगी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

इस अवसर पर नरेश सिंह खरवार, तुलबुल हाई स्कूल के शिक्षक फुलेश्वर सिंह, अशोक पासवान, गोविन्द यादव, प्यारी पासवान, सुनील खरवार, किरण कुमारी, ब्रामदेव पासवान, पंचायत के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मुकेंद्र खरवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने का संकल्प लेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment