Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

709 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक व दो स्मार्टफोन भी जब्त

गिद्धौर (चतरा): पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग स्थित बेलगाछ के पास छापेमारी कर दो अफीम तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से 709 ग्राम अर्धठोस अफीम, एक मोटरसाइकिल और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (आईपीएस) शुभम नागरगोजे भाऊसाहेब ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल-काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक भारी मात्रा में अफीम लेकर इटखोरी-चतरा मार्ग से चौपारण की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें गिद्धौर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव तथा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री शामिल थे। टीम ने बेलगाछ के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका और तलाशी के दौरान प्लास्टिक में रखी 709 ग्राम अर्धठोस अफीम बरामद की।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान दयानंद कुमार एवं रामप्रवेश कुमार, दोनों निवासी ग्राम उंटा, थाना सदर, जिला चतरा के रूप में हुई है। इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 83/2026 दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच और छापेमारी अभियान चला रही है। छापेमारी दल में गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment