झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास परिषद ने जारी की अधिसूचना, जय शंकर पाठक के हस्ताक्षर से आदेश जारी
चतरा/इटखोरी: झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास परिषद (विधि विभाग), झारखंड सरकार ने इटखोरी स्थित ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर के सुचारु प्रबंधन एवं संचालन के लिए नई न्यास समिति के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना परिषद के अध्यक्ष जय शंकर पाठक के हस्ताक्षर से 23 जुलाई 2026 को जारी की गई।
अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में मां भद्रकाली मंदिर, इटखोरी के प्रबंधन के लिए गठित न्यास समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया है। यह कार्रवाई माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा पारित आदेश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चतरा को प्रबंध न्यासी (Managing Trustee) के रूप में दायित्व सौंपे जाने के आलोक में की गई है।
नई न्यास समिति का कार्यकाल आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है। समिति मंदिर के कुशल प्रबंधन, संचालन, आय-व्यय के पारदर्शी संचालन, संपत्ति की सुरक्षा एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन का दायित्व निभाएगी। साथ ही मंदिर के समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना (स्कीम) तैयार कर तीन माह के भीतर झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास परिषद को उपलब्ध करानी होगी।
नई न्यास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य
- यदुवेंद्र कुमार चौहान (भा.से.से./सेनि.) – अध्यक्ष
- अमित कुमार सिंह – कार्यकारी अध्यक्ष
- हरी प्रसाद यादव – उपाध्यक्ष
- योगेन्द्र सिंह – सचिव
- प्रकाश राम – कोषाध्यक्ष
सदस्य:
- अनिल कुमार सिंह
- जुगेश्वर दांगी दांगी
- त्नेश्वर प्रसाद शर्मा
- श्याम प्रसाद सिंह
- विजय कुमार चौरसिया
- बालगोविंद राम
समिति की प्रमुख जिम्मेदारियां
नई न्यास समिति मंदिर की संपत्ति एवं आय का संरक्षण, बैंक खातों का नियमित संचालन, आय-व्यय का लेखा-जोखा, दान-पत्रों का संधारण, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था, मंदिर के समग्र विकास, धार्मिक आयोजनों का सुचारु संचालन तथा वार्षिक बजट एवं विवरण परिषद को उपलब्ध कराने के लिए उत्तरदायी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नई समिति से मंदिर के पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई गई है।






















Total Users : 1092620
Total views : 2901301