Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राहुल गांधी का भाजपा ने फूंका पुतला, दोहरी नीति का लगाया आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

केशरी चौक पर प्रदर्शन, सदन की कार्यवाही बाधित करने को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

चतरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चतरा जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को केशरी चौक पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर कथित दोहरी नीति अपनाने तथा संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न कर लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत आचरण कर रही है। उनका आरोप था कि बार-बार हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही प्रभावित हो रही है, जिससे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा बाधित हो रही है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और चर्चा का विशेष महत्व है, लेकिन विपक्ष द्वारा लगातार विरोध और हंगामे की राजनीति की जा रही है। उन्होंने इसे संसदीय मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए इसकी निंदा की।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, जिला मंत्री चम्पा साबरी, नगर अध्यक्ष संजय प्रजापति, ग्रामीण अध्यक्ष सुबोध सिंह, दिनेश गोप, पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन साह, शिवकुमार चौबे, जितेंद्र पांडेय, अमित सिंह, बबलू, भवानी राय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment