Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बस से गिरकर युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चौक पर घंटों बाधित रहा आवागमन, पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम

सिमरिया (चतरा): सिमरिया थाना क्षेत्र के पिपराडीह निवासी भीम प्रसाद की यात्री बस से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दीप ज्योति बस से उतरने के दौरान वह गिर पड़े। इसी दौरान बस आगे बढ़ गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सिमरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौत की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बगरा चौक पर सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment