Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सांसद के निर्देश पर क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़क की हुई मरम्मत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक वर्ष से बाधित था आवागमन, ह्यूम पाइप व मिट्टी-मोरम डालकर ग्रामीणों को मिली राहत

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोनगांव पंचायत के तेतरिया यादव टोली को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़क की गुरुवार को मरम्मत कर आवागमन बहाल किया गया। यह कार्य चतरा सांसद कालीचरण सिंह के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी की पहल से कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के दौरान तेज बहाव में सड़क पर बनी पुलिया बह गई थी, जिसके बाद इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क और पुलिया का निर्माण जिला अथवा प्रखंड प्रशासन की ओर से नहीं कराया गया। इस वर्ष हल्की बारिश में ही सड़क का क्षतिग्रस्त हिस्सा फिर बह गया, जिससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई।

ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर सांसद कालीचरण सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर ह्यूम पाइप लगाया गया तथा मिट्टी एवं मोरम भरकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया गया।

सड़क मरम्मत कार्य में मुकेश दांगी, दुर्गेश दांगी, अवध किशोर दांगी, उपेंद्र कुमार, ईश्वर कुमार दांगी सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। सड़क की मरम्मत पूरी होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान के लिए पुलिया और सड़क का पक्का निर्माण कराने की भी मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment