Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सावन में फिर सजेगा नि:शुल्क कांवड़िया सेवा शिविर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मां भद्रकाली सेवा संस्था की बैठक में निर्णय, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक शिवभक्तों को मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा

इटखोरी (चतरा)। जिले के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर परिसर में गुरुवार को मां भद्रकाली सेवा संस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए 30 जुलाई से 28 अगस्त तक नि:शुल्क कांवड़िया सेवा शिविर लगाया जाएगा।

बैठक में तय किया गया कि देवघर सहित विभिन्न राज्यों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले कांवड़ियों के लिए रहने, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी। शिविर में संस्था के स्वयंसेवक चौबीसों घंटे सेवा कार्य में तैनात रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संस्था के अध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कांवड़ियों के लिए और अधिक बेहतर एवं व्यवस्थित सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सावन माह में आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सम्मानपूर्वक सुविधा उपलब्ध कराना है। बैठक में उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, सचिव सह कलाकार निर्भय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी, मुख्य सलाहकार संतोष केसरी, संरक्षक कुंदन पासवान तथा मुख्य सदस्य राहुल पुनीत सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment