झामुमो नेता ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, सड़क दुर्घटना व प्रदूषण पर जताई चिंता
सिमरिया (चतरा)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चन्द्रा ने उपायुक्त चतरा को ज्ञापन सौंपकर 9 अगस्त 2026 से हजारीबाग की एनटीपीसी परियोजनाओं से निकलने वाले उन कोयला वाहनों के चतरा जिले से परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है, जो चतरा होकर पुनः हजारीबाग की रेलवे साइडिंग तक जाते हैं।
सौंपे गए ज्ञापन में हजारीबाग जिले के कोयले का परिवहन उसी जिले के निर्धारित मार्गों से कराने, चतरा जिले पर अनावश्यक कोयला परिवहन का बोझ समाप्त करने, सड़क दुर्घटनाओं एवं प्रदूषण पर प्रभावी रोक लगाने, फ्लाई ऐश के परिवहन को नियमानुसार सुनिश्चित करने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की गई है।
मनोज कुमार चन्द्रा ने कहा कि चतरा जिले से लगातार हो रहे भारी कोयला परिवहन के कारण आम लोगों को सड़क दुर्घटनाओं, धूल प्रदूषण और जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो 9 अगस्त 2026 से चतरा होकर होने वाले कोल परिवहन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।




















Total Users : 1090934
Total views : 2898643