विभागीय निदेश के आलोक में जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण मनोज रंजन कुमार, निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड,रांची के किया गया।
लोहरदगा -सरकार के निदेशानुसार प्रथम चरण में आज दिनांक 23.07.2026 को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा के द्वारा दो पीएम श्री विद्यालय राजकीयकृत प्लस 2 उच्च विद्यालय, बिटपी, भंडरा और पीएम श्री केजीवीभी, सेन्हा का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि जिले में कुल 9 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं।
निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों के सभी आवश्यक अभिलेख, पंजी साक्ष्य, दस्तावेज आदि का अवलोकन किया गया।
विशेष रूप से छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, उनके शिक्षा का स्तर, आउटकम्स, लर्निंग लेवल, खेलकूद की गतिविधियां, कंप्यूटर शिक्षा अंतर्गत स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल ट्रेनिंग, एआई से संबंधित प्रशिक्षण आदि का विस्तार पूर्वक अवलोकन किया गया। साथ ही साथ विद्यालय परिसर, भवन की स्थिति, शौचालय, पेयजल, वर्ग कक्ष, व्यावसायिक शिक्षा, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाएं, खेलकूद की सामग्रियां आदि विषयों पर सकारात्मक सुधार हेतु सम्बंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं वार्डन को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अभिजीत कुमार,एडिपीओ, मोनिदीपा बनर्जी, एपीओ एमलीन सुरीन, क्षेत्र प्रबंधक, आकाश कुमार, गौरव पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।






















Total Users : 1090928
Total views : 2898637