सांसद और विधायक के संयुक्त प्रयास से छात्राओं को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण : कुमार उज्ज्वल दास
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया के भाजपा विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि इटखोरी प्रखंड की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने बताया कि सांसद और उनके संयुक्त प्रयास से इटखोरी गर्ल्स हाई स्कूल का जीर्णोद्धार डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि विद्यालय के जीर्णोद्धार से उसकी आधारभूत संरचना मजबूत होगी और छात्राओं को सुरक्षित, आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने इस पहल के लिए माननीय सांसद एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “बेटियों की शिक्षा, क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है।” इसी सोच के साथ सरकार और जनप्रतिनिधि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।




















Total Users : 1090933
Total views : 2898642