Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला योजना की योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: उपायुक्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अनावद्ध निधि योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने और नई योजनाएं शीघ्र शुरू करने के निर्देश

चतरा। समाहरणालय स्थित गोपनीय शाखा कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला योजना अनावद्ध निधि अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 के अंतर्गत क्रियान्वित एवं प्रस्तावित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।

बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित योजनाओं का प्रतिवेदन शीघ्र समर्पित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, उनका कार्य अविलंब प्रारंभ किया जाए, ताकि जिले में विकास कार्यों को गति मिले और आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल), ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग भवन प्रमंडल तथा जिला अभियंता, जिला परिषद, चतरा सहित संबंधित कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों को स्वीकृत योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment